JMM membership campaign: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में सदस्यता अभियान तेज़ कर दिया है, जिसका लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य जोड़ना है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि संगठन अपने लक्ष्य के करीब है और सभी स्तरों पर डेटा संग्रह जारी है। इस अभियान में निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी है।