Jharkhand Millet Fest 2025: रांची के होटल मैनेजमेंट संस्थान (IHM) में विश्व खाद्य दिवस के मौके पर ‘मिलेट फेस्ट 2025’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Milli Life Naturals Ltd और Startup Jharkhand के सहयोग से हुआ। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्घाटन करते हुए मिलेट्स (मोटे अनाज) के स्वास्थ्य और पर्यावरण लाभ बताए। किसानों की आमदनी और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मिलेट्स की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने IHM में मिलेट कैफे खोलने का सुझाव दिया। NABARD से वित्तीय, ट्रेनिंग और मार्केट लिंक सहायता की बात भी सामने आई। इस उत्सव में Startup Jharkhand के योगदान और स्थानीय किसानों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं.
