JEE Mains Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल रात जेईई मेन्स का परिणाम जारी कर दिया, जिसमें झारखंड के रांची शहर के निवासी प्रियांश प्रांजल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए पूरे भारत में 30वीं रैंक प्राप्त की है। प्रियांश मोराबादी क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिणाम सामने आते ही उनके शिक्षकों, दोस्तों और प्रशंसकों से बधाईयों की झड़ी लग गई। परन्तु, यह यात्रा प्रियांश के लिए सरल नहीं थी।
प्रियांश ने लोकल 18 को बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ी। वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। स्कूल से लौटने के बाद वह थोड़ी देर आराम करते और फिर पढ़ाई में जुट जाते। रात के 2 बजे तक उनकी पढ़ाई चलती रहती, हालांकि वह बीच में 10 से 15 मिनट का विश्राम भी लेते रहते थे। (JEE Mains Result 2024)