Aman Sahu gang: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के पलामू में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद, फेसबुक पर एक पोस्ट ने हलचल मचा दी। इस पोस्ट में शूटर मयंक सिंह ने खुद को गैंग का नया उत्तराधिकारी घोषित किया। झारखंड पुलिस इस दावे की सच्चाई की जांच के लिए फेसबुक से संपर्क कर रही है। पुलिस ने फेसबुक को पत्राचार कर संबंधित पोस्ट के आईपी एड्रेस की मांग की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मयंक सिंह असली है या कोई और इस नाम से गतिविधियां चला रहा है।
पुलिस को संदेह है कि मयंक सिंह ने अपने साथी राहुल सिंह के साथ मिलकर यह दावा किया है। मयंक सिंह पहले भी अमन साहू के नाम पर रंगदारी मांगने और व्यवसायियों को धमकाने के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने के लिए फेसबुक से तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इससे झारखंड में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।